April 28, 2026

Tej Pratap Yadav Dhirendra Shastri Video Call; Political Future

0
potrait-381777308942_1777353086.gif


‘जनशक्ति जनता दल’ (JJD) के नेता तेज प्रताप यादव और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बीच वीडियो कॉल पर हुई बातचीत का एक वीडियो सामने आया है। बातचीत में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से अपने राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछा।

.

वीडियो इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि तेज प्रताप यादव पहले धीरेंद्र शास्त्री के मुखर आलोचक रहे हैं। उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को ‘डरपोक’ और ‘देशद्रोही’ जैसे शब्दों से संबोधित किया था। उनकी यह बातचीत राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है।

तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत की।

तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री से वीडियो कॉल पर बातचीत की।

शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का, हम और आप बैठेंगे…

वीडियो में तेज प्रताप यादव धीरेंद्र शास्त्री से कहते हैं, “बाबा मेरा राजनीतिक देख लीजिएगा, राजनीतिक…” इसके जवाब में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, “बिलकुल पक्का! हम और आप बैठेंगे, जब आप यहां आएंगे”। तेज प्रताप यादव ने इस पर सहमति जताई और धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि वे एक-दो घंटे साथ बैठेंगे।

2023 में दी थी कड़ी चेतावनी

साल 2023 में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया था।

साल 2023 में तेज प्रताप यादव ने धीरेंद्र शास्त्री का विरोध किया था।

साल 2023 में जब धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पटना के नौबतपुर में कथा करने वाले थे, तब तेज प्रताप यादव ने कड़ा विरोध जताया था। उन्होंने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है। यहां अगर कोई हिंदू-मुस्लिम को लड़ाने आएगा तो उसे वापस लौटना होगा।

तेज प्रताप ने यहां तक कह दिया था कि जरूरत पड़ी तो वे पटना एयरपोर्ट का घेराव करेंगे। उस वक्त उनका यह बयान काफी सुर्खियों में था और इसे धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ खुली चेतावनी माना गया था।

हम बहुत बड़े बाबा हैं…वाला बयान भी हुआ था वायरल

इसी दौरान वन एवं पर्यावरण मंत्री रहते हुए तेज प्रताप यादव ने एक कार्यक्रम में बिना नाम लिए धीरेंद्र शास्त्री पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था,‘बहुत बाबा आए, लेकिन हम बहुत बड़े बाबा हैं। हम जमीन से लेकर पाताल तक नाप देंगे।’

तेज प्रताप यादव ने एक एजेंसी में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की तुलना राम रहीम और आसाराम बापू से भी की थी। उन्होंने कहा था कि धीरेंद्र शास्त्री भी वैसे ही बाबा हैं, जैसे राम रहीम और आसाराम।

ये खबरें भी पढ़ें

1. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- मैं माफी मांगता हूं

छत्रपति शिवाजी महाराज और समर्थ रामदास स्वामी के बारे में अपनी टिप्पणी को लेकर विवादों में घिरे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने माफी मांग ली।

रविवार को नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- कुछ लोगों ने मेरे बयान का गलत अर्थ निकाला। मैं जिस स्वराज और हिंदू राष्ट्र की अवधारणा का सम्मान करता हूं, उसमें छत्रपति शिवाजी महाराज का स्थान सर्वोच्च है। उनके बारे में नकारात्मक बोलना तो दूर, मैं ऐसा सपने में भी नहीं सोच सकता। पढ़ें पूरी खबर

2. धीरेंद्र शास्त्री बोले- 4 बच्चे पैदा करो, एक RSS को दो

बागेश्वर धाम के पं. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- ‘आप चार बच्चे पैदा करो। उनमें से एक राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को दे दो, ताकि वह दूसरों को बचाने के काम आए।’ उन्होंने ये बात नागपुर में विश्व के पहले ‘भारतदुर्गा मंदिर’ के शिलान्यास समारोह में शुक्रवार को कही। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत भी मौजूद थे। पढ़ें पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *