Vaibhav Surya MasterChef | IPL 2026 Roti Making VIDEO; User Backlash
वैभव सूर्यवंशी, ये अब सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि भारतीय क्रिकेट का उभरता हुआ ब्रांड बन चुके हैं। IPL 2026 में अपनी तूफानी बल्लेबाजी से न सिर्फ गेंदबाजों की नींद उड़ा रहे, बल्कि मास्टरशेफ बनकर किचन में रोटियां भी उछाल रहे।
.
दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की ओर उनका एक मजेदार वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें वैभव मास्टरशेफ बनकर रोटियां बनाते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं, रोटी बेलने के बाद उसे बड़े गर्व से दिखा भी रहे हैं।
वह अपनी बनाई हुई रोटी की तुलना अपनी मां की रोटियों से करते हुए कहते हैं, “ये देखो, ये तो मम्मी की रोटी से भी ज्यादा गोल बनी है..।” उनके इस आत्मविश्वास भरे अंदाज को देखकर नेटिजन्स उन्हें ‘ऑलराउंडर’ बता रहे हैं।
वहीं कुछ यूजर्स ये वीडियो देखकर भड़क गए। एक ने लिखा, “प्रैक्टिस पर ध्यान दो”, तो दूसरे ने लिखा,”भाई मैच तो जीतो।” वहीं एक यूजर तो बुरी तरह भड़का नजर आया और उसने फ्रेंचाइजी को ही घेर लिया।

काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी।
रोटी को हवा में उछाला…
वीडियो की शुरुआत में वैभव बोलते हैं- “मास्टरशेफ वैभव सूर्यवंशी।” इसके बाद वे बताते हैं कि किचन में वो किस तरह कंट्रिब्यूशन देंगे। वैभव कहते हैं, “रोटी बना सकता हूं, उससे ज्यादा कुछ नहीं बना सकता।”
फिर वे एक रोटी बेलकर कैमरे के सामने दिखाते हैं और कहते हैं- “ये पांडा का दो कान निकाला है मैंने।” इस दौरान वे काला चश्मा पहनकर रोटी सेकने की कोशिश भी करते हैं।
उन्होंने एक पेशेवर शेफ की तरह रोटी को हवा में उछालकर पलटने की कोशिश की, लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था, जैसे ही उन्होंने रोटी उछाली, वह सीधे नीचे गिर गई।
रोटी गिरते ही वैभव के चेहरे के हाव-भाव देखने लायक था। रोटी बनाते समय वे खुद की तारीफ करते हुए कहते हैं, “बाकियों से बहुत अच्छा चल रहा है।”
इसके बाद वैभव तीसरी रोटी बेलते हैं और बोलते हैं- “रोटी नंबर 3 रेडी।” इसी बीच जब कोई उनसे रोटी ले लेता है तो वे मजाकिया अंदाज में कहते हैं- ‘ही इज टेकिंग आवर रोटी’

रोटी को हवा में उछालते हुए वैभव सूर्यवंशी।
यूजर्स बोले- खेलने पर ध्यान दो
राजस्थान रॉयल्स की टीम पिछले सात में से पांच मुकाबले हार चुकी है। कई मौकों पर टीम को वैभव पर काफी ज्यादा निर्भर भी देखा गया है। इसी बात को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स भड़क गए।
एक यूजर ने लिखा, “खेलने पर ध्यान दो।” वहीं दूसरे ने कहा, “भाई, मैच तो जीतो।”
एक अन्य यूजर ने फ्रेंचाइजी को घेरते हुए लिखा, “15 साल के लड़के की कमाई पर पलने वाली तुम्हारी फ्रेंचाइजी, शर्म करो थोड़ी बहुत। कितना बेचोगे इस बच्चे को? पूरी टीम इस एक बच्चे पर निर्भर है, शर्म नहीं आती उससे ऐसी वीडियोज बनवाते हुए?”
वैभव ने थामा कैमरा, हेलमेट उतारकर कहा- अपने हीरो को देख लो
IPL 2026 के शुरुआती मैच के दौरान वैभव बल्ला छोड़ कैमरे पर हाथ आजमाते नजर आए थे। हाथ में कैमरा लिए वैभव कहते हैं, “कुछ तो काम करो, टाइम पास करने से अच्छा है।”
इसके बाद अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं। कुछ देर कैमरे पर हाथ आजमाने के बाद वैभव कैमरे को लॉक करने की कोशिश करते हैं, लेकिन उनसे लॉक नहीं होता। तब वैभव कहते हैं, “बहुत मुश्किल है ये।” इसके बाद वे अपना हेलमेट उतार देते हैं।
हेलमेट उतारने के बाद वैभव ने कहा, “हेलमेट निकाल लेता हूं तभी तो देखोगे हीरो को।’ इसके बाद फिर वह कैमरे से वीडियो बनाने लगते हैं। थोड़ी देर संघर्ष करने के बाद वैभव हार मान लेते हैं और कहते हैं, ‘मेरे से ये सब नहीं होगा। मेरे लिए क्रिकेट ही ठीक है।”
कैमरा थामे वैभव की 3 तस्वीरें देखिए…

प्रैक्टिस करने के दौरान उन्होंने कैमरा थाम लिया। कहा- कुछ टाइम पास कर लिया जाए।

थोड़ी देर बाद वैभव हेलमेट उतार देते हैं और कहते हैं देख लो अपने हीरो को।

कैमरा हाथ में आते ही वैभव अलग-अलग एंगल से ग्राउंड का शॉट बनाने लगते हैं
वैभव ने 11 मैचों में बनाए 440 रन
वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 11 पारियों में 440 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके नाम 1 शतक और 2 अर्धशतक दर्ज हैं।
इस सीजन में उनका औसत 40.00 और स्ट्राइक रेट 236.56 का रहा है, जो उनकी विस्फोटक बल्लेबाजी को दिखाता है। वैभव ने अभी तक 38 चौके और 40 छक्के जड़े हैं, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी शैली को और भी खास बनाता है।
क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी की परफॉर्मेंस जानिए
- वैभव सूर्यवंशी ने टी-20 में सबसे तेज 100 छक्के जड़े
- IPL इतिहास में तीसरा सबसे तेज शतक लगाने वाले यंगेस्ट प्लेयर
- वैभव एक IPL इनिंग में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय
- वैभव IPL में सबसे तेज 50 सिक्स लगाने वाले खिलाड़ी
- IPL में सबसे तेज 500 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी
ऑरेंज कैप हासिल करने के लिए वैभव को चाहिए 91 रन
वैभव सूर्यवंशी ऑरेंज कैप हासिल कर नंबर 1 पर बने हुए थे। हालांकि, IPL 2026 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की रेस में वह पांचवें पायदान पर आ गए हैं। अभी हेनरिक क्लासेन हैं 494 रनों के साथ इस रेस में सबसे आगे चल रहे हैं।
वहीं अभिषेक शर्मा 475 रनों के साथ दूसरे, 468 रनों के साथ केएल राहुल तीसरे और 409 रनों के साथ ईशान किशन चौथे नंबर पर है। वैभव सूर्यवंशी को अगर आज ऑरेंज कैप हासिल करनी है तो गुजरात टाइटंस के खिलाफ कम से कम 91 रन बनाने होंगे।