April 18, 2026

Virat Kohli Rishabh Pant | RCB Vs LSG IPL 2026 Match Photos

0
image-gifs3-2_1776275084.gif


बेंगलुरु2 दिन पहले

  • कॉपी लिंक

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए।

बुधवार को विराट कोहली 49 रन पर आउट होकर अर्धशतक से चूक गए। मैच में दिलचस्प पल तब दिखा, जब जितेश शर्मा के सिक्स पर बाउंड्री के बाहर खड़े बॉल बॉय ने बेहतरीन कैच लपक लिया।

RCB Vs LSG मैच के टॉप-8 मोमेंट्स…

1. मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स स्टेडियम के बाहर गया

लखनऊ की पारी के तीसरे ओवर में मिचेल मार्श ने भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर सिक्स लगाया। यह शॉट मिडविकेट के ऊपर से 102 मीटर दूर जाकर स्टेडियम के बाहर चला गया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट बॉल फेंकी। मार्श ने बैकफुट पर जाकर गेंद को डीप मिडविकेट के पार भेजा।

मिचेल मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

मिचेल मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

2. हेजलवुड की गेंद पर पंत चोटिल, रिटायर हर्ट होकर लौटे

पारी के पांचवें ओवर में जोश हेजलवुड की गेंद ऋषभ पंत की कोहनी पर लगी। यह गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी। पंत ने शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और उनकी बाईं कोहनी पर लगी। इसके बाद वे दर्द से कराहते नजर आए। फिजियो मैदान पर आए, लेकिन पंत रिटायर हर्ट होकर पवेलियन लौट गए।

ऋषभ पंत रिटायर हर्ट हुए।

ऋषभ पंत रिटायर हर्ट हुए।

3. पूरन-मार्श और मुकुल हुए बोल्ड

लखनऊ की पारी में तीन अहम विकेट गिरे, जिससे टीम बैकफुट पर आ गई। सातवें ओवर की पहली गेंद पर जोश हेजलवुड ने निकोलस पूरन को बोल्ड किया। बैक ऑफ लेंथ गेंद पर पूरन पुल शॉट खेलने गए। गेंद बल्ले का किनारा लेकर स्टंप्स पर जा लगी। पूरन 1 रन बनाकर आउट हुए।

दसवें ओवर की पांचवीं गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने मिचेल मार्श को बोल्ड किया। बाहर जाती गेंद पर मार्श ने क्रीज में पीछे रहकर कट शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद का अंदरूनी किनारा लेकर स्टंप्स बिखर गए। मार्श 32 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

19वें ओवर की दूसरी गेंद पर रसिख सलाम डार ने मुकुल चौधरी को बोल्ड कर लखनऊ को झटका दिया। फुल लेंथ की गेंद पर मुकुल ऑन साइड में खेलने आगे बढ़े, लेकिन गेंद धीमी गति से अंदर आकर लेग स्टंप उखाड़ गई। मुकुल 28 गेंदों में 39 रन बनाकर आउट हुए, जिसमें 3 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।

मिचेल मार्श और निकोलस पूरन बोल्ड हो गए।

मिचेल मार्श और निकोलस पूरन बोल्ड हो गए।

4. क्रुणाल पंड्या के 100 IPL विकेट पूरे

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर क्रुणाल पंड्या ने 100 IPL विकेट पूरे किए। उन्होंने अब्दुल समद को आउट कर यह उपलब्धि हासिल की।

क्रुणाल ने पैड्स लाइन पर गेंद डाली। समद लेग साइड में खेलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन शॉट टाइम नहीं कर पाए और गेंद बल्ले का लीडिंग एज लेकर कवर की दिशा में गई, जहां रजत पाटीदार ने आसान कैच पकड़ा। समद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।

क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए।

क्रुणाल पंड्या ने 2 विकेट लिए।

5. सॉल्ट ने लपका डाइविंग कैच, पंत आउट

16वें ओवर में ऋषभ पंत को पहले जीवनदान मिला, लेकिन कुछ गेंदों बाद वे पवेलियन लौट गए। दूसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने वाइड यॉर्कर डाली। पंत ने थर्ड मैन की ओर शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में उठी, लेकिन शॉर्ट थर्ड पर मौजूद सुयश कैच नहीं पकड़ सके और पंत को जीवनदान मिला।

ओवर की पांचवीं गेंद पर भुवनेश्वर ने लो फुल टॉस डाली, जिस पर पंत ने मिडविकेट की ओर फ्लिक किया, लेकिन गेंद हवा में खड़ी हो गई। डीप से दौड़ते हुए फिल सॉल्ट ने आगे डाइव लगाकर लो कैच पकड़ लिया। पंत 1 रन बनाकर आउट हुए।

फिल सॉल्ट ने ऋषभ पंत का कैच पकड़ लिया।

फिल सॉल्ट ने ऋषभ पंत का कैच पकड़ लिया।

6. डेविड का शानदार रनिंग कैच

18वें ओवर की तीसरी गेंद पर भुवनेश्वर कुमार ने लखनऊ को एक और विकेट दिलाया। भुवनेश्वर ने शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर जॉर्ज लिंडे ने कट शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद बल्ले के ऊपरी हिस्से पर लगी और बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर हवा में गई।

वहां से टिम डेविड ने लंबी दूरी तय कर पीछे दौड़ लगाई, गेंद पर नजर बनाए रखी और बाएं कंधे के ऊपर से कैच लपका। लिंडे 7 रन बनाकर आउट हुए और भुवनेश्वर को मैच में दूसरा विकेट मिला।

टिम डेविड ने लिंडे का कैच 7 रन पर पकड़ा।

टिम डेविड ने लिंडे का कैच 7 रन पर पकड़ा।

7. कोहली रनआउट से बचे, 49 पर कैच आउट

पारी की शुरुआत में विराट कोहली को जीवनदान मिला। पहले ओवर में मोहम्मद शमी की ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ गेंद पर कोहली ने पॉइंट की ओर हल्का पुश किया और रन के लिए दौड़े। इस दौरान उनके और फिल सॉल्ट के बीच कन्फ्यूजन हुआ और दोनों बल्लेबाज बीच पिच पर रुक गए।

हालांकि, फील्डर गेंद साफ तरीके से नहीं उठा सका और रनआउट का मौका चूक गया। इसके बाद 11वें ओवर की पहली गेंद पर आवेश खान ने उन्हें पवेलियन भेजा। फुल लेंथ गेंद पर कोहली ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की, लेकिन गेंद बल्ले के अंदरूनी हिस्से पर लगकर लॉन्ग-ऑन की दिशा में गई, जहां निकोलस पूरन ने आसान कैच पकड़ लिया।

कोहली 34 गेंदों में 49 रन बनाकर आउट हुए और अर्धशतक से 1 रन दूर रह गए। उनकी पारी में 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा।

कोहली शून्य के स्कोर पर रनआउट होने से बचे।

कोहली शून्य के स्कोर पर रनआउट होने से बचे।

8. जितेश के सिक्स पर बाउंड्री बॉल बॉय ने लपका कैच

11वें ओवर की पांचवीं गेंद पर जितेश शर्मा ने छक्का जड़ा, लेकिन इस शॉट का दिलचस्प पल बाउंड्री के बाहर दिखा। दिग्वेश सिंह राठी ने ऑफ स्टंप के बाहर फुल लेंथ गेंद डाली, जिस पर जितेश ने आगे बढ़कर शॉट खेला।

उन्होंने इनसाइड-आउट शॉट लगाते हुए गेंद को वाइड लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से स्टैंड्स में भेजा। स्टैंड्स के पास मौजूद बॉल बॉय ने कैच लपक लिया, जिससे यह सिक्स और खास बन गया।

एक्स्ट्रा कवर पर खड़े बॉल बॉय ने शानदार कैच लिया।

एक्स्ट्रा कवर पर खड़े बॉल बॉय ने शानदार कैच लिया।

————————————————–

स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…

IPL में आज मुंबई vs पंजाब:पिछले सीजन दोनों मैच PBKS ने जीते, हेड टु हेड में दोनों बराबर

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 24वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। मैच मुंबई के घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस 7:00 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। पूरी खबर

खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed