मोदी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे, 108 बटुकों ने शंखनाद किया:14 km के रोड शो में समर्थकों ने फूल बरसाए, PM ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया
![]()
काशी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को 14 किलोमीटर लंबा रोड शो किया। वह बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस से काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे। गेट पर ही 108 बटुकों ने उनका शंखनाद के साथ स्वागत किया। अब बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन कर रहे हैं। रोड शो के दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों पर डांस करते नजर आए। प्रधानमंत्री का जगह-जगह स्वागत किया गया। काफिले पर फूल बरसाए गए। पीएम ने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। मंदिर से पीएम सड़क मार्ग से एयरपोर्ट जाएंगे। वहां से सीएम योगी के साथ हरदोई रवाना होंगे, जहां गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। 594 किलोमीटर लंबा यह एक्सप्रेस-वे मेरठ को प्रयागराज से जोड़ेगा। प्रधानमंत्री का 11 साल में यह 54वां काशी दौरा है। हालांकि, यह 2026 का पहला दौरा है। इससे पहले, पीएम नवंबर 2025 में काशी आए थे। 2 तस्वीरें देखिए- मोदी ने कल 163 परियोजनाओं लोकार्पण-शिलान्यास किया था PM के काशी दौरे से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Source link