April 24, 2026

सोनम कपूर ने शेयर की न्यू-बॉर्न बेबी की पहली तस्वीर:बोलीं- जिंदगी एक सपने जैसी है; पति आनंद और बड़े बेटे वायु भी साथ दिखे

0
comp-122-1_1777028427.gif




बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने अपने दूसरे बेटे के जन्म के कुछ हफ्तों बाद सोशल मीडिया पर फोटोज का एक कलेक्शन शेयर किया है। इसमें उनके नए जन्में बेटे की तस्वीर भी शामिल है। इन तस्वीरों में सोनम ने अपने बढ़ते हुए परिवार की झलक दिखाई है, जिसे वह प्यार से ‘माई थ्री’ (मेरे तीन) कह रही हैं। इसमें उनके बड़े बेटे वायु, पति आनंद अहूजा और उनके न्यू-बॉर्न बेबी की झलक देखी जा सकती है। एक तस्वीर में सोनम अपने बड़े बेटे वायु के साथ ब्रेकफास्ट करती नजर आ रही हैं, वहीं एक अन्य फोटो में आनंद अपने छोटे बेटे को गोद में लिए हुए हैं। एक तस्वीर में वायु अपने छोटे भाई के पालने में झांकता हुआ दिखाई दे रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए सोनम कपूर काफी इमोशनल नजर आईं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, “जिंदगी एक सपना है… यह महीना अब तक बहुत अच्छा रहा। यूनिवर्स का शुक्रिया। मेरे तीन।” 29 मार्च को हुआ था दूसरे बेटे का जन्म
सोनम कपूर और आनंद अहूजा ने पिछले महीने ही अपने दूसरे बच्चे के आने की आधिकारिक जानकारी साझा की थी। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर लिखा था, “हम बहुत खुशी और प्यार के साथ यह बताना चाहते हैं कि 29 मार्च 2026 को हमारे बेटे का जन्म हुआ है। हमारा परिवार बड़ा हो गया है और उसके आने से हमारे दिल में प्यार और भी ज्यादा बढ़ गया है।” उन्होंने यह भी बताया कि बड़ा भाई वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करके बहुत खुश है। 2018 में हुई थी शादी, 2022 में बने पेरेंट्स
सोनम कपूर और बिजनेसमैन आनंद अहूजा की शादी मई 2018 में एक ग्रैंड सेरेमनी में हुई थी। शादी के चार साल बाद अगस्त 2022 में उन्होंने अपने पहले बेटे ‘वायु’ का स्वागत किया था। अब 40 साल की उम्र में सोनम ने अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है। लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं सोनम
अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम कपूर को आखिरी बार फिल्म ‘ब्लाइंड’ में देखा गया था। यह फिल्म 7 जुलाई 2023 को सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थी। इसमें उन्होंने एक विजुअली इम्पायर्ड (दृष्टिहीन) पुलिस ऑफिसर का किरदार निभाया था। थिएटर में उनकी आखिरी बड़ी फिल्म साल 2019 में आई ‘द जोया फैक्टर’ थी। फिलहाल सोनम ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स को लेकर कोई नया ऐलान नहीं किया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *