May 4, 2026

5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के नतीजे:महाराष्ट्र-कर्नाटक की 2-2, गुजरात, नगालैंड, त्रिपुरा की 1-1 सीट; अजित पवार की पत्नी मैदान में

0
comp-8-11_1777805232.gif




देश के 5 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की काउंटिंग सोमवार को होगी। इन राज्यों में गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, नगालैंड और त्रिपुरा शामिल हैं। कर्नाटक की दो सीट, नगालैंड और त्रिपुरा की 1-1 सीट पर 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। गुजरात की लिमखेड़ा और महाराष्ट्र के बारामती और राहुरी सीट पर 23 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। 7 में से 4 सीटों पर पिछले चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की थी। महाराष्ट्र की एक सीट NCP के पास थी। कर्नाटक की दोनों सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। ये 7 सीटें वहां के पूर्व विधायकों की मौत के कारण खाली हुई थीं। इनमें सबसे चर्चित सीट बारामती है, जहां से महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजित पवार विधायक थे। अजित पवार का निधन 28 जनवरी 2026 को बारामती में एक विमान हादसे में हो गया था। इस सीट से उपचुनाव में महाराष्ट्र की डिप्टी CM और अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा मैदान में हैं। उनके खिलाफ महाविकास अघाड़ी ने कोई कैंडिडेट नहीं दिया, लेकिन 22 निर्दलीय मैदान में हैं। गोवा की पोंडा सीट पर उपचुनाव रद्द हुआ गोवा की पोंडा सीट पर भी 9 अप्रैल को उपचुनाव होने वाले थे। हालांकि, बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद रद्द कर दिया गया। यह फैसला प्रीतम हरमलकर और अंकिता कामत की तरफ से दायर याचिकाओं पर आया, जिनमें चुनाव अधिसूचना की वैधता को चुनौती दी गई थी। यह सीट भाजपा के विधायक और पूर्व गोवा मुख्यमंत्री रवि नाइक के निधन के बाद खाली हुई थी। कोरिडांग में सबसे ज्यादा वोटिंग, राहुरी में सबसे कम विधायकों के निधन के बाद 7 सीटों पर उपचुनाव



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *