Kangana Ranaut Slams Rahul Gandhi Marriage Rumor
31 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

बॉलीवुड एक्ट्रेस और हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद कंगना रनोट राहुल गांधी के साथ शादी की अफवाहों पर भड़क गईं। दरअसल, एक मीम पेज ने राहुल गांधी और कंगना रनौत के नाम से एक आपत्तिजनक और फर्जी पोस्ट शेयर की थी। इस पर कंगना ने सख्त नाराजगी जाहिर करते हुए ट्रोलर्स को जवाब दिया है।

‘राजनीति में महिलाओं के लिए गरिमा नहीं’
मीम पेज ने कंगना रनोट का एक कथित स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसमें दावा किया गया कि कंगना ने कहा है, ‘अगर राहुल गांधी भाजपा में शामिल होते हैं, तो मैं उनसे शादी करने को तैयार हूं।’ कंगना ने इस फर्जी पोस्ट को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रीशेयर किया उन्होंने लिखा कि यह फर्जी खबर बेहद घटिया है।
कंगना ने अफसोस जताते हुए कहा कि राजनीति में भी अब महिलाओं के लिए कोई गरिमा नहीं बची है। उन्होंने इस तरह का झूठ फैलाने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि उन्हें अपनी इन हरकतों पर शर्म आनी चाहिए। कंगना ने साफ किया कि वह ऐसी किसी भी ओछी हरकत को नजरअंदाज नहीं करेंगी।

‘क्वीन 2’ की तैयारी में व्यस्त राजनीति के साथ-साथ कंगना अपने अभिनय करियर पर भी पूरा ध्यान दे रही हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही अपनी फिल्म ‘क्वीन’ के सीक्वल में नजर आएंगी। फिल्म के डायरेक्टर विकास बहल ने इसके लिए तैयारियां तेज कर दी हैं।
बताया जा रहा है कि कंगना के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए फिल्म के लिए तीन महीने का एक बहुत ही टाइट शेड्यूल तैयार किया गया है, ताकि वह अपने संसदीय क्षेत्र और एक्टिंग के बीच तालमेल बिठा सकें।
