Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 17 April 2026
- Hindi News
- Business
- Stock Market Sensex Nifty Update; BSE NSE 17 April 2026 | FMCG Share Price
नई दिल्ली8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन आज यानी शुक्रवार 17 अप्रैल को सेंसेक्स 505 अंक (0.65%) की तेजी के साथ 78,494 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 157 अंकों (0.65%) की तेजी रही, ये 24,354 पर पहुंच गया। आज के कारोबार में FMCG,मीडिया और मेटल शेयरों में खरीदारी रही, जबकि आईटी शेयरों में बिकवाली रही।



सपोर्ट और रेजिस्टेंस
सपोर्ट जोन: 23,940 | 23,850 | 23,462 | 23,330 | 22,857
सपोर्ट यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को नीचे गिरने से सहारा मिलता है। यहां खरीदारी बढ़ने से कीमत आसानी से नीचे नहीं जाती। यहां खरीदारी का मौका हो सकता है।
रेजिस्टेंस जोन: 24,143 | 24,387 | 24,450 | 24,538 | 24,650 | 25,002
रेजिस्टेंस यानी, वह स्तर जहां शेयर या इंडेक्स को ऊपर जाने में रुकावट आती है। ऐसा बिकवाली बढ़ने से होता है। रजिस्टेंस जोन पार करने पर तेजी की उम्मीद रहती है।
नोट: सपोर्ट और रेजिस्टेंस के लेवल्स वेल्थ व्यू एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार है।
गुरुवार को सेंसेक्स 123 अंक चढ़कर बंद हुआ था
16 अप्रैल को सेंसेक्स 123 अंक (0.16%) गिरकर 77,989 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 35 अंक (0.14%) बढ़कर 24,197 पर आ गया।

