April 18, 2026

पैट कमिंस फिट हुए:सिडनी में बैक स्कैन की रिपोर्ट पॉजिटिव आई, 25 अप्रैल को राजस्थान के खिलाफ मैच से वापसी कर सकते हैं

0
image-resize-color-correction-and-ai-2026-04-16t08_1776306834.jpg




सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस अपनी कमर की चोट से पूरी तरह उबर चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुई ताजा स्कैन रिपोर्ट में उनकी पीठ की चोट के ठीक होने की पुष्टि हुई है। अब वे जल्द ही टीम के साथ IPL में जुड़ेंगे। उम्मीद है कि वह 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान के खिलाफ मैच में खेल सकते हैं। कमिंस ने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली हॉलिडे पोस्ट पर जवाब देते हुए बताया कि वे शुक्रवार को भारत के लिए रवाना होंगे और 25 अप्रैल को जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खेलने का लक्ष्य रख रहे हैं। टूर्नामेंट की शुरुआत में वे टीम के साथ थे, लेकिन फॉलो-अप स्कैन के लिए ऑस्ट्रेलिया लौट गए थे। लंबे समय से थी बैक इंजरी की समस्या कमिंस को अगस्त में कमर की हड्डी में स्ट्रेस इंजरी हुई थी। इसकी वजह से वह पिछले जुलाई के बाद सिर्फ एक ही मैच खेल पाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में उन्होंने 6 विकेट लेकर टीम को एशेज बरकरार रखने में मदद की थी। हालांकि, इसके बाद वे टी-20 वर्ल्ड कप और IPL के शुरुआती मैचों से बाहर रहे। ईशान किशन संभाल रहे हैं कमान कमिंस की गैरमौजूदगी में फिलहाल ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी कर रहे हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है, जिसने 5 में से 2 मैच जीते हैं। हेड कोच डेनियल वेटोरी ने बताया कि भले ही कमिंस मैदान पर नहीं थे, लेकिन वे टीम के साथ जुड़े हुए थे। वेटोरी के मुताबिक,’पैट ग्रुप के साथ रहे हैं और उन्होंने ईशान से उनकी कप्तानी स्टाइल को लेकर काफी चर्चा की है, जिसका फायदा टीम को मिल रहा है।’ ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों का वर्कलोड मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलियाई टीम को इस साल अगस्त से अगले जुलाई के बीच कम से कम 20 टेस्ट मैच खेलने हैं, जिसमें भारत और इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी सीरीज शामिल हैं। इसी वर्कलोड को देखते हुए ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को सावधानी से मैनेज किया जा रहा है। जोश हेजलवुड: RCB के लिए खेल रहे हेजलवुड चोट के बाद वापसी कर चुके हैं। लखनऊ के खिलाफ उन्होंने 20 रन देकर 1 विकेट लिया, हालांकि उन्हें बीच-बीच में आराम दिया जा रहा है। मिचेल स्टार्क: दिल्ली कैपिटल्स के स्टार स्टार्क अभी तक टीम से नहीं जुड़े हैं। वे कंधे और कोहनी की चोट से उबर रहे हैं, जो उन्हें बिग बैश लीग (BBL) के दौरान लगी थी। CSK के खलील अहमद पूरे IPL 2026 से बाहर हो सकते हैं चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद चोट के कारण टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं। 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान खलील को गेंदबाजी करते समय खिंचाव महसूस हुआ था, जिसके बाद वे अपना ओवर पूरा किए बिना ही मैदान से बाहर चले गए थे। खलील की अनुपस्थिति टीम के गेंदबाजी आक्रमण के लिए एक बड़ी चुनौती साबित हो सकती है। एथर्वा अंकलेकर बाहर,MI ने कृष भगत को शामिल किया मुंबई के खिलाड़ी एथर्वा अंकलेकर चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम ने युवा खिलाड़ी कृष भगत को शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने जानकारी दी है कि एथर्वा अंकलेकर चोट की वजह से इस सीजन में आगे नहीं खेल पाएंगे। वह लेफ्ट आर्म स्पिन ऑलराउंडर हैं और टीम के विकल्प के तौर पर शामिल थे। इससे पहले वह 2020 अंडर-19 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। 2019 एशिया कप अंडर-19 फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था। पंजाब के लिए खेल चुके हैं कृष भगत कृष भगत 21 साल के हैं और पंजाब के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उन्होंने अब तक सात फर्स्ट क्लास और नौ लिस्ट ए मैच खेले हैं। वह राइट आर्म मीडियम पेसर हैं और लिस्ट ए क्रिकेट में एक अर्धशतक भी बना चुके हैं।
———————————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें,,, मार्श का 102 मीटर लंबा सिक्स:पंत रिटायर हर्ट हुए, कोहली 49 पर आउट, जितेश के सिक्स पर बॉल बॉय का कैच; मोमेंट्स रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने IPL 2026 के 23वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 5 विकेट से हराया। चिन्नास्वामी स्टेडियम में मिचेल मार्श ने 102 मीटर लंबा सिक्स लगाया। लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत चोटिल होकर रिटायर हर्ट हुए। पूरी खबर



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *