April 18, 2026

IPL में गुजरात vs कोलकाता मैच-KKR का चौथा विकेट गिरा:अशोक शर्मा ने पॉवेल को कैच आउट कराया, फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक

0
untitled-design-730-x-548-px-14_1776436063.jpg




IPL 2026 का 25वां मैच गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने 11 ओवर में 4 विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। कैमरन ग्रीन और अनुकूल रॉय क्रीज पर हैं। 11वें ओवर की आखिरी बॉल पर अशोक शर्मा ने रोवमन पॉवेल (27 रन) को मोहम्मद सिराज के हाथों कैच कराया। अशोक ने फिफ्टी पार्टनरशिप ब्रेक कर दी। चौथे ओवर की आखिरी बॉल पर कगिसो रबाडा ने टिम साइफर्ट (19 रन) को कैच आउट कराया। उन्होंने अंगकृष रघुवंशी (8 रन) को भी पवेलियन भेजा। पहले ओवर में मोहम्मद सिराज ने कप्तान अजिंक्य रहाणे को पवेलियन भेजा। वे अपना खाता भी नहीं खोल सके। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग गुजरात टाइटंस: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट प्लेयर- शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, खजरोलिया और रावत। कोलकाता नाइट राइडर्स: टिम साइफर्ट, सुनील नरेन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), कैमरन ग्रीन, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, रोवमन पॉवेल, अनूकुल रॉय, वैभव अरोरा, कार्तिक त्यागी। इम्पैक्ट प्लेयर: वरुण चक्रवर्ती, मनीष पांडेय, फिन एलन, तेजस्वी और नवदीप सैनी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *